बेंगलुरु, जिसे भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाता है, आज न केवल टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स का केंद्र है, बल्कि रियल एस्टेट के लिहाज से भी देश के सबसे महंगे शहरों में शुमार हो चुका है।
आसमान छूती कीमतें और रियल एस्टेट ट्रेंड्स
व्हाइटफील्ड, सरजापुर और ओआरआर जैसे टेक कॉरिडोर में प्रॉपर्टी की कीमतें पिछले कुछ सालों में दोगुनी से भी अधिक हो चुकी हैं। टेक प्रोफेशनल्स की बढ़ती मांग और सीमित इन्वेंट्री ने कीमतों को काफी ऊपर पहुंचा दिया है।
क्या किराया देना घर खरीदने से बेहतर है?
फाइनेंशियल समझदारी किसमें है—भारी ईएमआई देकर 30 साल के कर्ज में बंधना या सही जगह निवेश करके समझदारी से रेंट पर रहना? इस पॉडकास्ट में हमने बेंगलुरु रियल एस्टेट के हर पहलू पर खुलकर बात की है।